Monday, 13 June 2022

चक्र साधना शिविर


ध्यान गुरु "अर्चना दीदी" के दिव्य सान्निध्य में

🪷 चक्र साधना शिविर 🪷 

दिनांक : 2 जुलाई 2022, शनिवार ( प्रातः 7 से 9:30 बजे )

3 जुलाई 2022, रविवार ( प्रातः 7 से 9:30 एवं सायं 4 से 6:30 )

स्थान : सनातन धर्म मंदिर, लाजपत नगर -3, नई दिल्ली 110065 

चक्र साधना शिविर के विशेष बिंदु :

1️⃣तीन वर्ष के लंबे अंतराल के पश्चात् ध्यान गुरु "अर्चना दीदी" के दिव्य सान्निध्य एवं दिव्य आभामंडल में बैठकर साधना करने का दुर्लभ अवसर।

 2️⃣गुरु पूर्णिमा से पूर्व भीतर की शुद्धि एवं चक्रों के संतुलन द्वारा गुरु कृपा ग्रहण करने की योग्यता प्राप्त करने का दुर्लभ अवसर।

रजिस्ट्रेशन के लिए शीघ्र अति शीघ्र संपर्क करें ।

आभार
टीम अर्चना दीदी 
+91-8800-750750
+91-9999-303130

#chakra #chakras #chakrahealing #chakrabalancing #chakrabalance#chakrasana#chakrameditation#chakraclearing#chakrashealing#meditation #meditations#meditationteacher#MeditationPractice#meditationworkshop

Friday, 3 June 2022

चक्र साधना शिविर


*ध्यान गुरु "अर्चना दीदी" के दिव्य सान्निध्य में* 

🪷 *चक्र साधना शिविर*🪷 

*दिनांक* : 2 जुलाई 2022, शनिवार ( प्रातः 7 से 9:30 बजे )

3 जुलाई 2022, रविवार ( प्रातः 7 से 9:30 एवं सायं 4 से 6:30 )

*स्थान* : सनातन धर्म मंदिर, लाजपत नगर -3, नई दिल्ली 110065 

*चक्र साधना शिविर के विशेष बिंदु* :

1️⃣तीन वर्ष के लंबे अंतराल के पश्चात् ध्यान गुरु "अर्चना दीदी" के दिव्य सान्निध्य एवं दिव्य आभामंडल में बैठकर साधना करने का दुर्लभ अवसर।

 2️⃣गुरु पूर्णिमा से पूर्व भीतर की शुद्धि एवं चक्रों के संतुलन द्वारा गुरु कृपा ग्रहण करने की योग्यता प्राप्त करने का दुर्लभ अवसर।

*रजिस्ट्रेशन के लिए शीघ्र अति शीघ्र संपर्क करें ।*

आभार
टीम अर्चना दीदी 
9999 303130 
8800 750750

Thursday, 14 February 2019

DHYAN UTSAV 2019


DHYAAN UTSAV 2019  is an exclusive meditation retreat which happens every year on 27th March on the auspicious occasion of  Meditation Guru, "ARCHNA DIDI's birthday. (It would be the 1st meditation session after her 2 months deep meditation & silence). 

The program DHYAAN UTSAV 2019 will be attended by like-minded intellectual people from all backgrounds like corporate houses, business groups, media, politics, art  and various others and also various eminent personalities of the society. It is going to be a huge event, wherein people from all over the India would be participating.

The Founder-Meditation Guru “ARCHNA DIDI” is a young and charismatic master who has touched the heights of spirituality at a very young age.  She has developed various meditation workshops by combining ancient Indian meditation techniques with deep understanding of human psychology at the present time making the workshops extremely unique and effective for people from all walks of life. 

Under her esteemed guidance workshops on Stress Management, Balancing Professional & Personal life, Chakras & Kundalini, Aura Strengthening, Moon meditation, Personality Development & Cure of various physical & mental diseases have been undertaken. Recently held Worldwide Meditations includes programs At:
v  Paris, Europe
v  New Jersey, USA
v  New York, USA
v  Rochester, USA
v  Virginia, USA
v  Orlando, USA
v  Atlanta, USA
And many more . . .

 It is always been an amazing experience to dive into the deeper levels of relaxation, happiness, enormous joy &  stress free world with Meditation retreats being directly taken by renowned Meditation Guru “ARCHNA DIDI” HERSELF & not by an ordinary instructor.

The people who have joined these workshops find themselves speechless, when one asks– how was the experience as its par excellence – beyond words!!!

So you are also welcome to enter into this divine world of Meditation with Meditation Guru – “ARCHNA DIDI” ON 27TH March . . .

BENEFITS OF MEDITATION Retreats : 

Learning to meditate is the best gift you can give to yourself.  There has always been ever increasing interest shown by people from all walks of life – business people, students, corporate, professionals, celebrities, sportsmen, politicians, leaders, bureaucrats and generally its benefits are questioned by them. 
Research and science has proved that regular practice of meditation is the best and easiest way to physical fitness, mental wellbeing, emotional stability and spiritual upliftment. Some of the benefits are explained below:-
·         Brings body, mind, and spirit in harmony.
·         Enhances the sense of happiness and contentment.
·         Reduces stress levels.
·         Better decision skills, accurate judgment & enhances problem solving skills.
·         Improved productivity and performance at work place and home.
·         Improved learning ability and memory.
·         Increased emotional stability.
·         Enhanced energy, strength and vigor.
·         Increased Intelligence, emotional and spiritual quotient.
·         Playfulness and joyfulness in daily life.
·         Enhanced creativity, clarity, perception & inner dynamism & MANY MORE . . .


    
 Entry Free :- Reserve Seat Call@ 9999303130, 8800750750




Saturday, 9 February 2019

Dhyaan Utsav 2019


सभी साधकों को ज्ञात है  कि हम सभी की श्रद्धा की केन्द्र महामना *ध्यान गुरु “अर्चना दीदी”* दो मास के लिए अपनी विशेष साधना एवं मौन में लीन हैं । ध्यान की गहराइयों में उतरकर परम के अथाह सागर से अमूल्य रत्न एवं मोती प्राप्त करने की उनकी यह तपस्या व साधना अति महत्वपूर्ण एवं कीर्ति स्तम्भ है ।

माना जाता है कि जब सिद्ध व सन्त अपनी साधना में रत होकर धरती पर वास करते  हैं तो उस समय उनके भीतर से निकलने वाली दिव्यतरंगें, प्राणी मात्र के लिए की जाने वाली कल्याण की कामना एवं आशीर्वाद से धरावासियों का जो उपकार होता है, वह कल्पना से भी परे है ।

समस्त साधक दीदी के दर्शन एवं आशीर्वाद की शुभाकांक्षा लेकर श्रद्धापूर्वक इस अन्तराल के समापन की प्रतीक्षा में हैं ।

दीदी की इस गहन तपस्या के पश्चात् उनके पुण्यमयी दिव्य स्पन्दनों से युक्त एवं विशेष दर्शन का सौभाग्य हम सभी को उनके जन्मोत्सव [ ध्यान उत्सव ]  27  मार्च 2019  को प्राप्त होगा | सभी साधकों से निवेदन है कि वह इस अन्तराल में आत्मसुधार एवं साधना के लिए विशेष समय निकाल कर पुण्य प्राप्त करें, इन्हीं शुभकामनाओं के साथ सभी के प्रति अभिवादन एवं मंगलकामनाएँ |

VENUE.  :-

ARYA AUDITORIUM

DES RAJ COMPLEX

EAST OF KAILASH

NEAR ISKCON TEMPLE 

DELHI

TIME   :-. 5:30 to 8:30 pm

Wednesday, 31 October 2018

दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य

 ध्यान गुरु अर्चना दीदी द्वारा


दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य



भारतवर्ष के आध्यात्मिक ग्रंथों में ऋषि-मुनियों, सिद्धों, तपस्वियों , सदगुरुओं के रहस्यमयी आध्यात्मिक विज्ञान का संकेत मिलता है | इन्हीं ग्रंथों में एक प्रार्थना अंकित है ---

असतो मा सद्गमय।


तमसो मा ज्योर्तिगमय।


मृत्योर्मामृतम गमय।।

 अर्थात् – हे ईश्वर ! हमें असत्य से सत्य की ओर, अन्धकार से प्रकाश की ओर तथा मृत्यु से अमृत की ओर ले चलिए |

इसी प्रार्थना का विस्तृत रूप है ---- प्रकाश पर्व , दीपों का पर्व ---दीपावली | इस उत्सव को मनाने का मूल तात्पर्य है --- सृष्टि की सर्वोच्च सत्ता से प्रार्थना कि हे प्रभु !आप हमें तमस से , अन्धकार से, अज्ञान से, अविद्या से, आलस्य से, अकर्मण्यता से, प्रकाश की ओर, ज्ञान की ओर, विद्ये कि ओर, कर्मण्यता की ओर ले चलिए |

अन्धकार प्रतीक है - जीवन में अज्ञान, आलस्य, अविद्या, निराशा, ईर्ष्या, द्वेष्, काम क्रोध, लोभ, असफलता, शांति आदि विकारों का | प्रकाश प्रतीक है जीवन में ज्ञान कर्मण्यता , विद्या, प्रसन्नता, शांति, प्रेम, त्याग, सफलता, भक्ति साधना आदि सद्गुणों का |

दीपावाली के शुभ अवसर पर सौभाग्य की देवी माता लक्ष्मी एवं मंगलकारी श्री गणेश का पूजन एवं दीप प्रज्वलन का अर्थ है ---- अन्धकार से प्रकाश की ओर मनुष्य की यात्रा , दुर्भाग्य से सौभाग्य की ओर यात्रा , पतन से उन्नति की ओर यात्रा |

दीपावली से कुछ दिन पूर्व सभी अपने गृह की एवं कार्य श्रेत्र की स्वच्छता के लिए विशेष प्रयास    करते हैं | घर में जो कुछ अवांछित है , अस्वच्छता   एवं  अव्यवस्था का कारण है, उसे घर से निकाल दिया जाता है तथा नवीन वस्तुओं से घर की साज सज्जा करते हैं |

माना जाता है कि सौभाग्य की देवी माता लक्ष्मी को अस्वच्छता, अव्यवस्था, तथा शांति रुचिकर नहीं है | अत: माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए घर की स्वच्छता एवं व्यवस्था पर विशेष बल दिया जाता है |

इस का आध्यात्मिक अर्थ है ----- ईश्वर की कृपा उसी व्यक्ति के जीवन में प्रवेश करती है जो भीतर से, अन्त:करण से पवित्र है , शुद्ध है |  जिसका हृदय पवित्र है | अत: बाहर की स्वच्छता के साथ परम आवश्यक है ----- भीतर की स्वच्छता , भीतर की शुद्धि , भीतर की पवित्रता | शैशवास्था में हमारा मन विकारों से रहित होता है, इसी कारण एक शिशु के मुख पर भोली मुस्कान होती है, उसके भीतर एक आकर्षण होता है, सौम्यता होती है, किंतु जैसे-जैसे आयु बढ़ती है , मन में छल कपट ईर्ष्या- द्वेष्, क्रोध, निराशा आदि दुर्गुण प्रवेश करने लगते हैं |

जब व्यक्ति सद्गुरु की शरण में जाता है , तो सद्गुरु उसे उसके वास्तविक स्वरूप का स्मरण कराते हैं, उसे दर्पण दिखाते हैं | उस दर्पण में अपने विकार युक्त मन को देखकर व्यक्ति आश्चर्य से भर जाता है | सद्गुरु ही उसे इस मन को स्वच्छ करने की राह दिखाते हैं |

दीपावाली का अवसर वह अवसर है जब हम सद्गुरु की शरण में आकर अपने अस्वच्छ मन को स्वच्छ करने का प्रयास करते हैं | जो कुछ अवांछित है, अभद्र है, मन की अस्वच्छता का कारण बनता है, उसे नष्ट करने का प्रयास करते हैं ।अत: दीपावली का पर्व शुद्धि का पर्व है ---- शरीर , मन, बुद्धि, आत्मा की शुद्धि का पर्व ।

स्वच्छता के पश्चात् हम श्री गणेश एव माता लक्ष्मी का आवाहन करते हैं | उनकी कृपाओं का आवाहन करते हैं | अर्थात् जब मन पवित्र हो जाता है तभी दैवी शक्तियाॅ तथा दैवी गुण भीतर समाहित होते हैं |

माना जाता है कि इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम माता सीता एवं भ्राता लक्ष्मण के साथ १४ वर्षों के वनवास के पश्चात् अयोध्या लौटे थे |

उनके  स्वागत में अयोध्या वासियों ने घी के दीप जलाए थे | हम भी दीपावाली के दिन घर के भीतर एवम् बाहर दीपमाला करते हैं | भगवान् श्री राम का अयोध्या पदार्पण प्रतीक है -- असत्य पर सत्य की विजय का | दीपावली के त्योहार का मूल अर्थ भी यही है कि हमारे भीतर जो कुछ असत्य है अज्ञान है - हम उस पर विजय प्राप्त करें तथा भीतर सत्य को स्थापित करें | इस दिन दीपमाला करते हुए तथा पूजन करते हुए हमें यह संकल्प करना चाहिए कि हम सद्गुरु के दिखाए मार्ग पर चलेंगे , सदा सत्य का साथ देंगे | चाहे परिस्तिथियाँ कैसी भी हों, काम, क्रोध, लोभ, अहंकार, कितना भी विचलित करे किंतु हम सत्य के मार्ग पर  अडिग रहेंगे |

 अन्तत: विजय सत्य की ही होती है | अत: दीपावली पर प्रज्वलित दीपकों का प्रकाश सत्य के प्रकाश का प्रतीक है, आत्मा की उज्वलता का प्रतीक है, परमात्मा के दिव्य प्रकाश की ओर संकेत करता है |

 इस दिन हम केवल घर के भीतर ही प्रकाश नहीं करते अपितु बाहर भी दीपमाला करते हैं | इसका अर्थ है कि हम केवल स्वयं के बारे में ही न सोचें अपितु संपूर्ण  विश्व के बारे में सोचें | केवल अपने जीवन का अन्धकार दूर करने का प्रयास ही न करें अपितु सभी के जीवन से अन्धकार दूर करने के लिए प्रयास करें |

 केवल अपने परिवार का भरण- पोषण ही पर्याप्त नहीं है | दीपावली पर संकल्प करें कि इस समाज में , राष्ट्र में , विश्व में जहाँ – जहाँ अन्धकार है, उसे दूर करने का हर सम्भव प्रयास करेंगे |         अन्धकार कितना भी घना हो, प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने हिस्से का एक दीपक जला ले तो समस्त अन्धकार तिरोहित हो सकता है |

 दीपावली पर, अमावस्या की घनघोर रात्रि में दीपमाला कर यही संकल्प करें कि हमारे जीवन से , समस्त प्राणीमात्र के जीवन से समस्त अन्धकार दूर हो |

सद्गुरु भी इसी उद्देश्य को लेकर धरती पर आते हैं कि समस्त धरा परमात्मा के दिव्य प्रकाश से प्रकाशित हो उठे | इसीलिए सद्गुरु मनुष्य मात्र के अन्तःकरण  में ध्यान , भक्ति, जप - तप व सद्गुणों के दीप जलाते हैं | जो उनकी शरण में आ जाता है उसे प्रकाश के लिए दीपावली पर्व की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती अपितु उसका प्रत्येक दिन ही दीपावली, होली जैसा उत्सव बन जाता है |

- *ध्यान गुरु अर्चना दीदी*



Wednesday, 31 January 2018

ध्यान गुरु "अर्चना दीदी" के पावन दर्शन

MEDITATION GURU " ARCHNA DIDI "


ध्यान गुरु अर्चना दीदी का जीवन ध्यान, तपस्या, सेवा एवं आनंद का पर्याय है | जन्म – जन्मान्तरों की ध्यान की संघर्षपूर्ण, सुदीर्घ एवं कठिन यात्रा को दृढ़तापूर्वक पूर्ण कर पाना दीदी जैसे उच्च व्यक्तित्व के लिए ही संभव है | इस यात्रा के विभिन्न सोपानों को पार कर ध्यान में भीतर उतरकर जो कुछ उन्होंने पाया है, वे समाज में वितरित कर रहीं हैं व चारों और आनंद के फूल खिला रही है |

संसार में ध्यान की सुगन्ध बिखेरते– बिखेरते दीदी जैसे महान् सिद्ध कुछ अन्तराल के लिए पुनः अपनी गहन साधना एवं मौन में चले जाते हैं  |

साधना से जो  कुछ उन्हें प्राप्त होता है वे उसे मानवता को अर्पित कर देते हैं | उनका एक हाथ परम सत्ता के हाथ में होता है तथा एक हाथ जीव कल्याण के लिए संसार के हाथ में | आनंद के सागर में डुबकी लगाने का उनका समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और जब साधना से लौट कर वे समाज के बीच आते हैं तो उनका दर्शन पाकर हम कृतार्थ हो जाते हैं |

ऐसे ही साधना के अंतराल के पश्चात् 27 मार्च 2018 को  दीदी पुनः समाज के मध्य में आएँगी |

सौभाग्यशाली हैं वे साधक जिन्हें 27 मार्च को उनका पावन दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा |

CELEBRATING LIFE - 2018

27 March 2018, Tuesday,

Des Raj Arya Auditorium
5:30 pm Onwards

Friday, 26 August 2016

DIVINE TREASURE ( E-NEWS -LETTER )

DIVINE TREASURE        

                                                                   

                                     GURU PURNIMA 

                                    " गुरु कृपा के कण "

                                

   गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सद्गुरु का आशीर्वाद पाकर भाव विभोर हो उठा शिष्यों का हृदय

 

गुरुपूर्णिमा का पावन दिवस , शिष्यों के मन में उठती श्रद्धा की लहर , दीदी के नेत्रों से छलकती करुणा एवं कृपा की बौछार , फूलों की सुगंध से सुगन्धित एवं प्रकाश से प्रकाशित हो उठा  सनातन धर्म मंदिर लाजपत नगर ३ | यह दृश्य है Celebrating Life Foundation  द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव का जिसमें सम्मिलित हो साधकों ने स्वयं को धन्य अनुभव किया | दीदी के दर्शनार्थ दिल्ली एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों से साधकों का आगमन हुआ |  साधकों ने भावपूर्वक भजन तथा नृत्य प्रस्तुति भी प्रस्तुत की | इस शुभ अवसर पर  दीदी ने ध्यान तथा प्रवचन द्वारा साधकों को कृतार्थ किया | ध्यान के उपरांत दीक्षा का भी कार्यक्रम हुआ जिसमें आशीषों की वर्षा कर दीदी ने सभी को निहाल कर दिया | सत्र के अंत में गुरु आरती के जगमगाते दीपक एवं स्वर लहरियों ने इस उत्सव की शोभा को कई गुण बढ़ा दिया | 



ध्यान गुरु "अर्चना दीदी"

तेजस्वी मुखकमल , करुणा तथा प्रेम से पूरित नेत्र , होंठोंं पर शिशु सम भोली मुस्कान , अन्तःकरण में पवित्रता तथा सात्विकता का लहराता महासागर, वैराग्य तथा ज्ञान की मूर्तिमान्  स्वरूप , ध्यान की अतल गहराइयों के फलस्वरूप रोम - रोम से फूटता स्वर्णिम  प्रकाश, स्नेहमयी माँ  सम कोमल हृदय की स्वामिनी प्रातः स्मरणीया " अर्चना दीदी " मानो उस परम का ही ह्स्ताक्षर हैं | श्वेत परिधान में सुसज्जित श्वेत आत्मा अपनी उपस्थिति  मात्र से वातावरण को जीवंत तथा मधुरतापूर्ण  कर देती हैंं | उनके आभामंडल की दिव्य तरंगों के घेरे मेंं जो भी व्यक्ति आता है , वह दिव्य आकर्षण की तरंगों से तरंगित हुए बिना नहींं रह सकता |

ध्यान गुरु " अर्चना दीदी " की शुभाकांंक्षा  है कि जिस पथ की पथिक बनकर उन्होंने अमृतपान किया , उस पथ पर समस्त विश्व अग्रसर हो सके |  प्रत्येक मुख पर मुस्कान के फूल खिलेंं, हर चक्षु  के अश्रुु धुल जाएँँ, हर हृदय की वीणा  पर परम का संगीत गूँँजे, हर दिशा शांति  व प्रेम की सुवास से सुवासित हो जाए, हर जीवन पुष्प की भांति खिल सके, यही उनकी मंगल कामना है |


 

इसी पवित्र परोपकारी भाव की नीवंं पर दीदी ने ( CELEBERATING LIFE FOUNDATION  ) का भव्य मंदिर संंस्थापित किया है | दीदी ने मानव समाज की विभिन्न समस्याओंं, मानवीय संबंधो, व्यक्तिगत समस्याओंं तथा मानसिक व शारीरिक रोगों के मूूलभूूत कारणों व निवारण पर गहन चिन्तन मनन किया है | ध्यान साधना की प्राचीन विधियाँ किस प्रकार आज के मनुष्य के तनाव , अशांति , अवसाद तथा अन्यान्य मनोरोगों की चिकित्सा में लाभकारी सिद्ध हो सकती हैंं तथा किस प्रकार व्यक्ति का सर्वांंगीण विकास हो सकता है , इस संदर्भ  में दीदी ने अनेक नूतन प्रयोग किए तथा अनेक विधियों का अनुसंधान किया | ध्यान , प्राणायाम , योग , विचार शक्ति आदि विभिन्न माध्यमोंं से व्यक्ति अपनी प्रत्येक समस्या का समाधान खोज सके, यही दीदी दवा्रा गठित CELEBERATING LIFE FOUNDATION का उद्देश्य है |

Heart Felt Experiences of Some of the Members:-

Really, it was an excellent. When i entered i was having heaviness in my forehead. Its completely gone after the meditation taught by H.H. ARCHNA DIDI 

                                                                                                                                                                                                Ms. Lalitha Veeramani, 

                                                                                                                                                 AVT NATURAL PRODUCER LTD.
The best, i liked the smiling face of Archna Didi. She is cool and calm. It seems that God has made her for meditation techniques.                                        
                                                                                                                                                    Mrs. Anita Dixit, HELLO INDIA ELECTRONICS.
Out of the World. Helped me relax and get rid of pent of emotions.                                                                                                                                                        
                                                                                                                                      Mrs katie Jimmy Masani, Mgt. Secretary,                                                                                                                                             From JOHNSON AND JOHNSON LTD.     
 


FORTHCOMING MEDITATION WORKSHOPS : 

OM CHAKRA MEDITATION 
8TH Sept - 11 Sept 2016 : ( Thursday - Sunday )
Sports Facilities Complex, NOIDA STADIUM, Sector 21A, NOIDA.

STRESS FREE MEDITATION WORKSHOP
20th Oct - 23th Oct : ( Thursday - Sunday )  
ANDAMAN & NIKOBAR           

 



Copyright © *|2016|* *|CELEBRATING LIFE FOUNDATION|*, All rights reserved.
*|CLF 8800750750 ; 9999303130* *|MEDITATION |*

FOLLOW US ON 

Email :- h.h.archnadidi@gmail.com

Facebook : facebook.com/Meditation- Guru-Archna-Didi

Twitter :- twitter.com/ArchnaDidi

 Speaking Tree :- speakingtree.in/meditation- guru-archna-didi

Instagram :- www.instagram.com/archnadidi

Youtube :- MeditationGuru ArchnaDidi

MeditationGuru ArchnaDidi

Our mailing address is:
CELEBRATING LIFE FOUNDATION 
24, PARK VIEW APPARTMENTS 
DWARKA SEC 12
NEW DELHI 110075