Friday, 3 June 2016

गुरु पूर्णिमा का परम पावन महोत्सव

गुरु पूर्णिमा का परम पावन महोत्सव

      सद्गुरु की कृपावर्षा में परमात्मा दर्शन का स्वर्णिम अवसर

सद्गुरु निराकार ईश्वर का वह साकार रूप है जो परम के धाम से दिव्यता एवं पवित्रता की सुगंध लेकर इस धरा पर अवतरित होते हैं | उनके अवतरण का एकमात्र उद्देश होता है – अशांत, निराश, संत्रस्त, भ्रमित मानव को उसके भीतर छिपे वास्तविक रूप से परिचित करना | सद्गुरु का एक हाथ परम सत्ता के हाथ में होता है तो दूसरे हाथ से वे शिष्य का हाथ थामकर उसे सत्पथ पर प्रेरित करते हैं | उनकी कृपा तथा करुणा ही शिष्य का एकमात्र सम्बल है , जीवन आधार है , प्रेरणा का स्रोत है जिसके बल पर वह साधना के पथ पर अग्रसर होने का साहस करता है |

यधपि सद्गुरु की कृपा वर्षा साधकों पर, शिष्यों पर अनवरत बरसती है किंतु गुरु पूर्णिमा शिष्य के जीवन में आने वाला वह स्वर्णिम अवसर है , जब सद्गुरु अपने दिव्य स्वरूप में स्थित होकर मुक्त हस्त से दिव्य सम्पदा की घनघोर वर्षा करते हैं | धन्य होते हैं वे साधक , वे शिष्यगण जो इन दिव्य क्षणों में सद्गुरु का स्तवन कर, दर्शन कर , वंदन कर उनकी कृपा धारा में स्वयं को आप्लावित करते हैं |

तो आइए, इस शुभ अवसर पर सद्गुरु के द्वार पर श्रद्धापूर्वक उपस्थित होकर उनसे अभ्यर्थना करें कि कृपा के कुछ छींटे हम पर भी ऐसे बरसें कि तन, मन, आत्मा पावन हो उठे |

सभी साधक , श्रद्धालु, जिज्ञासु, शिष्यगणों को गुरुपूर्णिमा महोत्सव में सम्मिलित होने का स्नेहिल आमंत्रण एवं बहुत - बहुत शुभकामनाएं |

सद्गुरु के द्वार से ,
आ रही अलौकिक सुवास
आओ करें दर्शन स्तवन ,
सद्गुरु हैं जीवन मधुमास
गुरु पूर्णिमा की शुभ वेला में ,
पाएं उनका कृपा प्रसाद
आलोकित हो उठे जीवन,
तिरोहित हो समस्त विषाद |





6 comments:

  1. #meditation guru "Archna Didi" is a true satguru who is guiding seekers from all spheres of society.
    She is Divine personified

    ReplyDelete
  2. #Meditation Guru "Archna Didi" chose me for Guru Diksha on Guru Poornima 2015. I feel special and blessed as "THE DIVINE SOUL ARCHNA DIDI" is holding my hands now.

    ReplyDelete
  3. तूने हाथ जिसका थामा, बाँदा बना प्रभु का,
    हुई नज़र जिस पे तेरी, समझो के तर गया है ।
    छोड़ेंगे अब ना दर तेरा.दीदी
    तेरी चरण धूलि जब से मस्तक को छू गयी है,
    मेरी तकदीर बदल गयी है, जीवन सवार गया है ।
    छोड़ेंगे अब ना दर तेरा.दीदी

    ReplyDelete
  4. "Didi" has been guiding me continuously..evr since i joined ..feel blessed to hv u by my side alwys !
    *hari om*

    ReplyDelete
  5. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  6. Blessed are those who have a wonderful Guru like Archna Didi

    ReplyDelete