Saturday, 30 July 2016

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सद्गुरु का आशीर्वाद पाकर भाव विभोर हो उठा शिष्यों का हृदय

     



 
   

  गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सद्गुरु का आशीर्वाद पाकर भाव विभोर हो उठा शिष्यों का हृदय


गुरुपूर्णिमा का पावन दिवस , शिष्यों के मन में उठती श्रद्धा की लहर , दीदी के नेत्रों से छलकती करुणा एवं कृपा की बौछार , फूलों की सुगंध से सुगन्धित एवं प्रकाश से सुसज्जित हुआ सनातन धर्म मंदिर लाजपत नगर ३ | यह दृश्य है Celebrating Life Foundation  द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव का जिसमें सम्मिलित हो साधकों ने स्वयं को धन्य अनुभव किया | दीदी के दर्शनार्थ दिल्ली एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों से साधकों का आवागमन लगा रहा | साधकों ने भावपूर्वक भजन तथा नृत्य प्रस्तुति भी की | इस शुभ अवसर पर  दीदी ने ध्यान तथा प्रवचन द्वारा साधकों को कृतार्थ किया | ध्यान के उपरांत दीक्षा का भी कार्यक्रम हुआ जिसमें आशीषों की वर्षा कर दीदी ने सभी को निहाल कर दिया | सत्र के अंत में गुरु आरती के जगमगाते दीपक एवं स्वर लहरियों ने इस उत्सव की शोभा को कई गुणा बढा दिया |


No comments:

Post a Comment