जीवन की दिशा
हमारा देश भारत अपने अध्यात्म , धर्म , दर्शन तथा उच्च चिन्तन के लिए सदा से ही विश्व्वंध रहा है | भारत की संस्कृति तथा दार्शनिक विचारधारा ने विश्व भर के देशों को प्रभावित किया है | इश्वर भी मनुष्य रूप में धरती पर अवतरित हुए तो उन्होंने भारतभूमि का ही चयन किया | भारत की वसुधा , यहाँ के तीर्थ स्थल , पर्वत , नदियों, वन प्रदेश , सिद्दो के पावन चरण चिन्हों से अंकित है | गीता का महान संदेश भारत की धरती पर ही दिया गया | अग्निहोत्र की पवित्र अग्नि से इस भूमि तथा इस परिवेश का कण – कण पवित्र होता रहा है | मंत्रो के पावन उच्चारण तथा शक्तिशाली तरंगों से भारत की भूमि सदा स्पन्दित रही है | आज भी तीर्थो , देव स्थलों , मंदिरों, गुरूद्वारों, आदि में ईश्वर के पवित्र मन्त्रों तथा स्तोत्रों की मांगलिक ध्वनि गूंजती है जो कणों के माध्यम से हृदय में प्रवेश करते हुए आत्मा कों झंकृत कर देती है |
ऐसी पवित्र धरती पर हमने जन्म लिया है तथा पवित्र वायु में हम श्वास ले रहे है किंतु दुर्भाग्यवश हम इस महान अवसर के प्रति कभी सचेत नही हों पाते | हम मानो अपनी ही अमूल्य संपदा से अपरिचित है | हमारे संस्कार तथा हमारे जीवन मूल्य विलक्षण हैं किंतु हम उन्हें भूलकर भ्रमित होते जा रहे है | यदि हमें जीवन कों सार्थक करना है, नि:श्रेयस तथा अम्भुदय को प्राप्त करना है तो पुनः अपने जीवन दर्शन के प्रति जागरुक होना होगा | हमारे ऋषि – मुनियों, संतों – म्हापुरुषों ने हमें जीवन के प्रति जो उच्च दृष्टिकोण प्रदान किया है, जो विचारधारा, जो चिन्तन दिया है, उसका अनुसंधान करना होगा | वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उस पर विचार करना होगा |
अध्यात्म ही हमारे जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है तथा हमें भटकने से बचाता है | ध्यान तथा योग के माध्यम से हम अपनी सुप्त शक्तियों के प्रति जागरुक होते हैं तथा उन्हें जगाने का प्रयास करते हैं |
इससे पूर्व कि जीवन की संध्या आ जाए, जागिए | अध्यात्म के वास्तविक अर्थ कों समझने का प्रयास कीजिए | यह आपको पलायन नही सिखाता, जीवन में जागना सिखाता है | आध्यात्मिक वह है जो एक पुष्प की भांति पुर्णरुपेण खिला है, जो होश में है, जो जागृत है, जो स्वयं भी सगंधित है तथा अपने परिवेश कों भी सुगन्धित कर देता है | अपने ऋषि – मुनियों, संतों, सिद्धों का आशीर्वाद लेकर जीवन को उन्नत करने के लिए संकल्पबद्ध हो जाइये और फिर देखिये कि जीवन एक नवीन अर्थ लेकर आपका अभिनंदन करने के लिए प्रस्तुत है |
Hariom Guru Archna Didi
ReplyDeleteHariom Guru Archna Didi
ReplyDeleteहरि ॐ दीदी।सादर नमन
ReplyDelete